जलाए हनुमान जब लंका नगरिया भजन लिरिक्स
जलाए हनुमान जब लंका नगरिया
1. महलों से महलों पर धावा लगाए 2
कोठा जलाए अटरिया।
जलाए हनुमान जब लंका नगरिया।
2. नगर जलाए सारे महल जलाए 2
बचि एक विभीषण की कुटिया।
जलाए हनुमान जब लंका नगरिया।
3. लंका जलाके समुद्र में कूदे 2
आग बुझाए अपनी पुछिया।
जलाए हनुमान जब लंका नगरिया।
4. सीता की चूड़ामणि हनुमत ले आए 2
राम से कहे कुशलतीया ।
जलाए हनुमान जब लंका नगरिया ।
जलाए हनुमान जब लंका नगरिया