Type Here to Get Search Results !

भोले मेरी कुटिया में लिरिक्स | Bhole Meri Kutiya Mein Lyrics

भोले मेरी कुटिया में लिरिक्स

भोले मेरी कुटिया में लिरिक्स 


भोले मेरी कुटिया में धीरे धीरे आना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना॥

भोले के सिर पे गंगा विराजे,
गंगा ना बहाना, मेरा श्याम ना जगाना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना॥

भोले के गले में सर्पो की माला,
सर्प ना दिखाना, मेरा श्याम ना जगाना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना॥

भोले के कानो में बिच्छु के कुंडल,
बिच्छु ना दिखाना, मेरा श्याम ना जगाना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना॥

भोले के हाथो में डमरू विराजे,
डमरू ना बजाना, मेरा श्याम ना जगाना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना॥

भोले मेरी कुटिया में धीरे धीरे आना,
अभी अभी सोया मेरा श्याम ना जगाना॥

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.