Type Here to Get Search Results !

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री भजन लिरिक्स | Janme Avadh Me Ram Mangal Gao Ri Bhajan Lyrics

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री भजन लिरिक्स

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री भजन लिरिक्स


जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री
दो सबको ये पैगाम घर घर जाओ री
जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री
कौशल्या रानी को सब दो बधाई
आई रे आई घडी शुभ ये आई
मिलके चलो रघु धाम
संग मेरे आओ री
मिलके चलो रघु धाम
संग मेरे आओ री

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री
दो सबको ये पैगाम घर घर जाओ री

राम लला के दर्शन करलो
पग पंकज पे माथा धरलो
पावन है इनका नाम
पल पल ध्याओ री
पावन है इनका नाम
पल पल ध्याओ री

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री
दो सबको ये पैगाम घर घर जाओ री

दशरथ के अंगना बजी शहनाई
दुल्हन के जैसी अयोध्या सजाई
खुशियों की है ये शाम
दीप जलाओ री
खुशियों की है ये शाम
दीप जलाओ री

जन्मे अवध में राम मंगल गाओ री
दो सबको ये पैगाम घर घर जाओ री



Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.