Type Here to Get Search Results !

राम कहने से तर जाएगा लिरिक्स | Ram Kahne Se Tar Jayega Lyrics

राम कहने से तर जाएगा लिरिक्स

राम कहने से तर जाएगा लिरिक्स


राम कहने से तर जाएगा,
पार भव से उतर जायेगा।

उस गली होगी चर्चा तेरी,
जिस गली से गुजर जायेगा।
॥ राम कहने से तर जाएगा...॥

बड़ी मुश्किल से नर तन मिला,
कल ना जाने किधर जाएगा।
॥ राम कहने से तर जाएगा...॥

अपना दामन तो फैला ज़रा,
कोई दाता भर जाएगा।
॥ राम कहने से तर जाएगा...॥

सब कहेंगे कहानी तेरी,
जब इधर से उधर जाएगा।
॥ राम कहने से तर जाएगा...॥

याद आएगी चेतन तेरी,
काम ऐसा जो कर जाएगा।
॥ राम कहने से तर जाएगा...॥

राम कहने से तर जाएगा,
पार भव से उत्तर जायेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.